फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mango jammed in the city, one-way demand for main road

शहर में जाम हुआ आम, मुख्य मार्ग को वन-वे करने की मांग

Mon, 06 Jan 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mango jammed in the city, one-way demand for main road
ख्ेकड़ा शहर के बाजार मे जले जाम मे फंसे वाहन - फोटो : KAHKRA
शहर में जाम हुआ आम, मुख्य मार्ग को वन-वे करने की मांग
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या आम हो गई है। रेलवे रोड, पाठशाला रोड पर जाम से घंटों वाहन चालक परेशान रहते हैं। लोगों ने उपजिलाधिकारी से जाम की समस्या से निजात दिलाने और मुख्य मार्ग को वनवे करने की मांग की है।

खेकड़ा शहर में वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या विकट हो गई है। पाठशाला रोड, रेलवे रोड पर सुबह से लेकर शाम तक बडे़ वाहनों के आवागमन के चलते मार्गों जाम से लोग खासे परेशान हैं। आलम यह रहता है कि छात्र-छात्राए एवं बाजार में पैदल जाने वाले लोग भी जाम से दो चार होते हैं। पाठशाला मार्ग स्थित बैंक शाखाओं में आनेवाले ग्राहकों के वाहन सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। इसके चलते जाम की समस्या बढ़ जाती है। सोमवार को शहर में पाठशाला रोड पर सुबह 11 बजे ट्रक फंस गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। दोपहर तक मार्ग पर वाहन चालक जाम में फंसे रहे। काफी देर बाद जब यातायात पुलिस पहुंची तो जाम खुलवाया। शहर के लोगों नरेश कुमार, अमित, संदीप, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र, विकास, योगेश आदि ने एसडीएम राजपाल सिंह से मुख्य मार्ग को वनवे कराने और सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम राजपाल सिंह का कहना है कि जाम की समस्या विकट है। इसका निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed