फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mangalamukhi gang became a headache for the police

पुलिस के लिए सिरदर्द बना मंगलामुखी गिरोह

Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi gang became a headache for the police
शुक्रवार की रात ही पंजाब के ट्रैक्टर चालक से लूटे थे एक लाख रुपये, अब तक सुराग नहीं
विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली और चांदीनगर थाना क्षेत्र में सक्रिय गिरोह लगातार दे रहा वारदातों को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सक्रिय लुटेरा मंगलामुखी गिरोह खेकड़ा कोतवाली और चांदीनगर थानों की पुलिस का सिर दर्द बना हुआ है। मंगलामुखी महिला का आकर्षक रूप धारण कर आए दिन ईपीई पर वाहन चालकों के साथ लिफ्ट लेकर लूटपाट कर रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम चार मंगलामुखियों ने पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक के साथ एक लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लुटेरा मंगलामुखी गिरोह सक्रिय बना हुआ है। थाना चांदीनगर के हिंडन नदी पुल से खेकड़ा कोतवाली के रेलवे ओवरब्रिज के आस पास तक ये वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर उनके लूटपाट करते है। गिरोह का एक मंगलामुखी सूट सलवार पहनकर एक्सप्रेस वे पर सुनसान जगह खड़ा हो जाता हैं। एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले वाहन चालकों से लिफ्ट मांगता है। जो भी वाहन चालक उसे लिफ्ट देने के लिए वाहन रोकता है, उसे ही गिरोह के अन्य मंगलामुखी तुरंत वहां पहुंचकर लूट लेते हैं। कुछ वाहन चालक लूट के संबंध में पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही चले जाते है। यदि कोई पीड़ित वाहन चालक एक्सप्रेस वे पर तैनात डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना देता भी है तो उसका नाम पता नोट कर उसे टरका दिया जाता है। इससे लुटेरे मंगलामुखी गिरोह के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

नवंबर में दो मंगलामुखियों को भेजा था जेल
नवंबर माह में खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरोह के दो मंगलामुखियों को गिरफ्तार कर चोरी की धाराओं में चालान किया था। मगर, पुलिस पकड़ से दूर रहे बाकी मंगलामुखी अब फिर ईपीई पर वाहन चालकों से लूटपाट कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे मंगलामुखियों की धरपकड़ के लिए खेकड़ा और चांदीनगर कोतवाली पुलिस की टीमें गठित की गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed