फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man who lured female health worker into love affair arrested

Baghpat News: महिला स्वास्थ्यकर्मी को प्रेम संबंध में फंसाने वाला गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Man who lured female health worker into love affair arrested
बिनौली । महिला स्वास्थ्यकर्मी को प्रेम संबंधों में फंसाने वाले दूसरे समुदाय के युवक को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने शनिवार को थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह जनपद मेरठ के एक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत है। वह मेरठ में मौसी के यहां रहती है। एक वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम मोनू तोमर ओर स्वयं को बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बताया। कुछ दिन बाद शक होने पर उसने व मौसी ने जानकारी करनी चाही तो युवक ने मेरठ के एक रेस्टोरेंट में अपना आधारकार्ड दिखाया। इसमें पिता का नाम इकबाल दर्ज होने पर उन्हें शक हुआ और उसकी बिनौली क्षेत्र के बैंकों में जानकारी की तो उक्त नाम के किसी व्यक्ति की जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्हें शक हुआ कि वह फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर चैट करता है। बात करना बंद करने पर आरोपी उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर बात करता रहा। कुछ दिन पूर्व वह अपनी मौसी के साथ बिनौली आई तो युवक ने बताया कि वह बस स्टैंड पर खड़ा है। वह उससे मिली और कहा कि तुम्हारा नाम साजिद है। तुम रंछाड़ के रहने वाले हो। तुमने झूठ बोलकर पहचान छिपाकर खुद को मोनू तोमर जाट बताकर उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। जिस पर आरोपी भड़क गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 420, 468, 504, 506, 67ए की धाराओं में दर्ज कर आरोपी मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed