Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man gets the fruits of good deeds: Nayan

अच्छे कर्मों का फल मनुष्य को मिलता है : नयन

Sun, 28 Sep 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Man gets the fruits of good deeds: Nayan
-आज नयन सागर महाराज का 39वां वैराग्य दिवस मनाया जाएगा
विज्ञापन

फोटो संख्या 2

संवाद न्यूज एजेंसी



बड़ौत। नगर के अतिथि भवन में शनिवार को धर्मसभा में नयन सागर महाराज ने कहा कि अच्छे कार्यों का फल अवश्य मिलता है। रविवार को नयन सागर महाराज का 39वां वैराग्य दिवस मनाया जाएगा।


जैन संत ने कहा कि इंसान के जीवन में बहुत से कष्ट आते हैं, जिनको पार करने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में इंसान का समय एक समान कभी नहीं चल सकता है। बताया कि तीन अक्तूबर को ऋषभदेव भगवान को वेदिका में विराजमान किया जाएगा। धर्म को करने मात्र से अनंत पुण्य फल का लाभ होता है। जिन बिंबो को प्राचीन वेदिका में से नई वेदिका स्थापित करने के लिए 27 परिवारों को पुण्य लाभ मिलेगा। वेदिका की शुद्धि 81 कलश जल से होगी। कलश की व्यवस्था दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा की जाएगी। इसके बाद विधान मंडल होगा। इस मौके पर प्रवीण जैन, मनोज जैन, संजय जैन, अजय, सरिता, मोनिका, पूजा, आरती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed