{"_id":"614385778ebc3e137533bb91","slug":"man-dies-of-fever-in-khatta-prahladpur-baghpat-news-mrt556534418","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टा प्रह्लादपुर में बुखार से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टा प्रह्लादपुर में बुखार से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित है। बुधवार को खट्टा प्रह्लादपुर में बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा में 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
खट्टा प्रहलादपुर का राकेश (45) पुत्र गोपीचंद कुछ दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा गांव में 12 से अधिक बच्चे व अन्य लोग बुखार से पीड़ित है। लोगों का प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण गांव में बीमारी फैल रही है। कई बार अधिकारियों से पानी की निकासी की मांग की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में मुकेश शर्मा, गोपाल ठाकुर, चिंटू, रवि के अलावा बच्चे गुड्डू और मोंटू बुखार से पीड़ित है। गांव के सचिन, गोपाल, कपिल, प्रवेश, राजीव, रणवीर, सोनू, रवि ने गांव में कैंप लगवाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।