फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malakpur sugar mill remained closed for hours in No Cane

नो केन में घंटों बंद रही मलकपुर चीनी मिल, बढ़ी 36 हजार किसानों की परेशानी

Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Malakpur sugar mill remained closed for hours in No Cane
बड़ौत। कई दिन से चल रही बरसात की वजह से मलकपुर चीनी मिल रविवार को नो केन में बंद हो गई। जिस कारण मिल से जुडे़ 36 हजार किसानों के सामने समस्या खड़ा हो गई है। अधिकतर किसानों के यहां खेतों में गन्ना पड़ा है। अब उन्हें मिल के चालू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

चार दिन से नगर व देहात क्षेत्र में रिमझिम बरसात हो रही है। इसके चलते हर जगह जलभराव व अन्य समस्याएं खड़ी हो गई है। वहीं, लगातार चल रही बरसात को देखते हुए मलकपुर चीनी मिल भी रविवार सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट पर नो केन घोषित कर बंद कर दी गई। इससे क्षेत्र के किसानों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

तौल शुरू होने का इंतजार
सिनौली गांव के किसान खिलाड़ी व वेदपाल का कहना है कि दो दिन से किसान गन्ना लदे वाहनों के साथ तौल का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में गन्ना कटा पड़ा है। जल्द से जल्द चीनी मिल शुरू कर दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सचिन का कहना है कि इतनी ज्यादा बरसात नहीं है, जो मिल को नो केन बताकर बंद कर दिया गया। बताया कि कुछ दिन पूर्व कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मिल बंद रही थी। उस दौरान तौल बंद रही थी। इस फिर से नो केन बताकर मिल बंद कर दिया। इससे किसानों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। गन्ना महाप्रबंधक मुकेश मलिक ने बताया कि कई दिन से बरसात के चलते गन्ना नहीं मिलने के कारण मिल को नो केन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed