फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make government schemes accessible to the people

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण

Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Make government schemes accessible to the people
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यायल में छात्राओं को जानकारी देती राज्य महिला आयोग की सदस्या। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, सीओ हरीश भदौरिया, बीएसए राघवेंद्र, महिला सब-इंस्पेक्टर साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान बालिकाओं ने विद्यालय में झूले व खेलकूद के सभी उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर मीना कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उनका जन-जन तक प्रसार करने के निर्देश दिए। अंत में बालिकाओं ने महिला आयोग के सदस्यों को स्वयं बनाए गए ग्रीटिंग्स भेंट किए। इस अवसर पर वार्डन सीडीपीओ सारधा, एबीएसए नगरीय क्षेत्र वंदना सैनी, शिक्षक संदीप तोमर, वार्डन मधु त्यागी, रश्मि समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

छात्राओं का उत्साहवर्धन करती राज्य महिला आयोग की सदस्या

छात्राओं का उत्साहवर्धन करती राज्य महिला आयोग की सदस्या- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed