{"_id":"62605421360877091a08e435","slug":"make-government-schemes-accessible-to-the-people-baraut-news-mrt5853531180","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यायल में छात्राओं को जानकारी देती राज्य महिला आयोग की सदस्या।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, सीओ हरीश भदौरिया, बीएसए राघवेंद्र, महिला सब-इंस्पेक्टर साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
इस दौरान बालिकाओं ने विद्यालय में झूले व खेलकूद के सभी उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर मीना कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उनका जन-जन तक प्रसार करने के निर्देश दिए। अंत में बालिकाओं ने महिला आयोग के सदस्यों को स्वयं बनाए गए ग्रीटिंग्स भेंट किए। इस अवसर पर वार्डन सीडीपीओ सारधा, एबीएसए नगरीय क्षेत्र वंदना सैनी, शिक्षक संदीप तोमर, वार्डन मधु त्यागी, रश्मि समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

छात्राओं का उत्साहवर्धन करती राज्य महिला आयोग की सदस्या- फोटो : BARAUT
विज्ञापन