फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lucknow Panchayat: Tikait said foreign guests have to eat in gold utensils, don't even get plates for farmers

पंचायत में ताकत दिखाएगी भाकियू: टिकैत बोले- विदेशी मेहमानों को सोने के बर्तन में खाना, हमें पत्तल भी नसीब नहीं

Sat, 16 Sep 2023 06:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Sep 2023 06:29 PM IST
सार

Baghpat News : चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि विदेशी मेहमानों को सोने के बर्तन में खाना खिलाया जा है और किसानों को पत्तल तक नसीब नहीं हो रही।

विज्ञापन
Lucknow Panchayat: Tikait said foreign guests have to eat in gold utensils, don't even get plates for farmers
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान बर्बादी की तरफ जा रहा है। किसानों की लड़ाई भाकियू पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। लखनऊ में होने वाली 18 सितंबर की महापंचायत में भारी भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों को तो सोने के बर्तन में खाना खिलाया जा रहा है, जबकि भारत में किसान मजदूरों को पत्तल पर भी खाना नसीब नहीं हो रहा।

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित भाकियू की पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान को उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। चीनी मिलों ने गन्ना का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: 350 करोड़ से रफ्तार भरेगी रैपिड, आरआरटीएस कॉरिडोर जारी की गई धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसानों की लागत ज्यादा आ रही है। उन्हें लागत के हिसाब से फसलों के दाम नहीं मिल रहा। किसानों को एकजुट होकर ताकत के साथ अपनी लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में 18 सितंबर को होने वाली महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी देवेंद्र सिंह व संचालन अमित वेदवान ने किया। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed