फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lot of complaints, will have to wait for disposal

शिकायतों का अंबार, निस्तारण के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lot of complaints, will have to wait for disposal
बागपत तहसील में लोगो की समस्या सुनते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 134 शिकायतें आई, मात्र सात का निस्तारण
विज्ञापन

डीएम बोले, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में करें निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में 134 शिकायतें आई, इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों को पांच दिन में समस्याओं का निस्तारण करने और आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव ने बागपत तहसील में लोगों की समस्याएं सुनी। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बागपत में 44 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम अनुभव सिंह, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप, सीओ अनुज मिश्र सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ हरीश भदौरिया ने जनसमस्याएं सुनीं। चकबंदी, राजस्व, नगर पंचायत, पुलिस, विद्युत निगम सहित अन्य विभागों की कुल 36 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। एडीएम अमित कुमार ने लंबित शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिएं। एएसपी मनीष मिश्र ने पुलिस कर्मियों को प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ईओ अनुज कौशिक, बीडीओ ज्योति बाला, बीडीओ राजीव शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजमल, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एसडीओ ऊर्जा निगम राणा प्रताप, लवकुश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ रंजीत सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग की 22, विद्युत निगम की पांच, पुलिस की 13, नगरपालिका की चार, आपूर्ति विभाग की एक, विकास विभाग की पांच, माध्यमिक शिक्षा की एक, प्रदूषण विभाग की दो समेत कुल 53 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का निस्तारण कराया गया। सीडीओ ने पूर्व में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, सीओ युवराज सिंह समेत संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed