फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lockdown opened, but not bright in markets

लॉकडाउन खुला, मगर बाजारों में नही रौनक

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lockdown opened, but not bright in markets
व्यापारी बोले, जानकारी के अभाव में कम आ रहे ग्राहक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताह में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। अब सरकार ने सप्ताह में एक दिन यानि केवल रविवार को ही लॉकडाउन करने के निर्देश जारी किए है। शनिवार को अनलॉक होने के बावजूद नगर के शौकत मार्केट, मैन बाजार, बड़ा बाजार तथा सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रही। व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध व अनलॉक की जानकारी के अभाव में कारण शनिवार को बाजारों में भीड़ कम है।
व्यापारियों का कहना
कपड़ा व्यापारी भीम सेन का कहना है कि श्राद्ध में दुकानदारी कम हो जाती है। दूसरे अभी लोगों को शनिवार के अनलॉक के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं है। इसके कारण शनिवार को बाजार में ग्राहकों की कमी रही। व्यापारी प्रमोद कुमार का कहना है कि लोगों को शनिवार को बाजार खुलने के बारे में धीरे-धीरे जानकारी होगी। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी होगी वैसे ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
वही पुराना कस्बे के गंगाराम का कहना है कि सरकार ने जो भी निर्णय लिया है, लोगों की सुरक्षा के लिए लिया है। सप्ताह में एक दिन बाजार बंद करने का निर्णय सही है। ब्रह्मपाल सिंह रुहेला का कहना कि शनिवार को अनलॉक होने से लोगों को राहत मिलेगी तथा बाजारों में अधिक भीड़ भी नहीं होगी। दो दिन का लॉकडाउन होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एक दिन का लॉकडाउन जनता के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed