फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Location of three missing minor sisters found last time in Ludhiana

तीन सगी बहनों के लापता होने का मामला: लुधियाना में मिली आखिरी लोकेशन, CCTV में एक-साथ घूमती आईं नजर, तलाश जारी

Fri, 26 Jan 2024 03:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत से लापता हुईं तीन सगी बहनों की आखिरी लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिली। वे तीनों बहन एक साथ सीसीटीवी कैमरे में घूमती नजर आ रही हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
Location of three missing minor sisters found last time in Ludhiana
परिजनों से जानकारी लेती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के लुहारी गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुईं तीन सगी नाबालिग बहनों की आखिरी लोकेशन पंजाब के लुधियाना मिली। तीनों बहनें लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घूमती नजर आ रही हैं, लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित कर रखी हैं, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 17 जनवरी को लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब घर लौटा तो उसकी तीन नाबालिग बेटियां लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह मामला लखनऊ तक गूंज उठा था, जिसके बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस की चार टीमें गठित की थीं।

बताया गया कि तीनों लापता बहनों की आखिरी लोकेशन लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर मिली, जहां तीनों बहनें सीसीटीवी कैमरे में एक साथ घूमते नजर आ रही थीं। लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: जीजा-साले बनाते थे अवैध हथियार, बड़ी संख्या में असलहा बरामद, जल्द खुलेंगे गहरे राज

विज्ञापन

लुधियाना में तीनों बहनें एक साथ स्टेशन पर घूमती नजर आई थीं, लेकिन इसके बाद फिर से गुम हो गईं। पुलिस टीमें उनकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: Murder: पहले महिला का कत्ल, फिर हाईवे पर फेंकी लाश, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खुलासे के लिए दो टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed