{"_id":"5f2d9ba58ebc3e411324b2ed","slug":"loan-disbursed-66-lakh-50-thousand-baghpat-news-mrt4950291156","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 लाख 50 हजार का लोन वितरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 लाख 50 हजार का लोन वितरित किया
विज्ञापन
गारंटेड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन योजना के अंतर्गत हुआ वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत गारंटेड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन योजना के अंतर्गत जिले में 66 लाख 50 हजार रुपये का लोन वितरित किया गया। इसमें दो लाभार्थियों को 51 लाख 50 हजार का ऋण वितरित किया।
टीआरएस रिसोर्ट, किसान पॉल्ट्री फॉर्म, पीएमईजीपी में सरिता को तीन लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार में नाजिया को दो लाख, एक जनपद एक उत्पाद में गीता को नौ लाख एवं मुद्रा योजना में बड़ौत के शहजाद को 50 हजार, बागपत के शहजाद को एक लाख रुपये का लोन वितरण कर किया गया। डीएम ने उद्यमियों को अच्छे उद्यम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सरकार उद्योग के क्षेत्र में नई-नई योजनाओं के अंतर्गत नए-नए लोन दे रही है। उन्होंने आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए अपना व्यापार करने पर जोर दिया। सीडीओ हुबलाल, जीएमडीसी हिमांशु गंगवार लीड बैंक मैनेजर प्रदीप थोराट मौजूद रहे।