फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lights went off for six hours in Baghpat, people yearned for water too

Baghpat News: बागपत में छह घंटे गुल रही बत्ती, पानी के लिए भी तरसे लोग

Mon, 08 Apr 2024 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lights went off for six hours in Baghpat, people yearned for water too
बागपत। शहर में रविवार को बिजली ने लोगों को खूब परेशान किया। शहर में कोर्ट रोड पर नया फीडर के लिए लाइन खींचने, लाइनों में मरम्मत करने व टहनियां काटने का कार्य किए जाने के कारण करीब छह घंटे तक बत्ती गुल रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग पानी के लिए भी तरस गए।
विज्ञापन

रविवार को कोर्ट रोड पर नया फीडर बनाने के लिए विद्युत लाइन खींचने का कार्य किया गया। इसके अलावा लाइनों की मरम्मत व लाइनों से लगी पेड़ की टहनियों को काटने का कार्य भी किया गया। ऊर्जा अधिकारियों ने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली का कट रखने की बात कही थी। बिजली के कट 9 बजे लगने शुरू हो गए, मगर कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति आती-जाती रही। इस तरह दोपहर 12 बजे तक होता रहा तो लोगों को लगा कि अब बिजली का लंबा कट नहीं लगेगा। मगर दोपहर 12 बजे के बाद शाम छह बजे आपूर्ति शुरू हुई। इस बीच लोगों के लिए काफी परेशानी रही और पानी तक के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन

--
शहर में शाम को पानी की सप्लाई भी कम हुई
शहर में पानी की सप्लाई शाम को करीब साढ़े चार बजे शुरू हो जाती है। मगर छह बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से नगर पालिका का पेयजल सप्लाई के लिए लगा ट्यूबवेल रविवार शाम को देरी से चल सका। इसके अलावा कोर्ट रोड पर लगा ट्यूबवेल भी देरी से चलने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां रविवार को बिजली के कट लगने से काफी परेशानी हुई तो उसके बाद लगातार छह घंटे तक बिजली गायब रही। इतने लंबे कट के बारे में जानकारी नहीं थी और इससे परेशानी काफी बढ़ी। - कन्हैया गुप्ता, कोर्ट रोड
यहां रविवार को सुबह से ही विद्युत आपूर्ति बाधित रही तो दोपहर बाद पूरी तरह से ठप हो गई। जिससे घर में परेशानी हुई तो दुकान पर भी कोई कार्य नहीं हो सका। पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। - बिट्टू, कोर्ट रोड

शहर में कोर्ट रोड पर नया फीडर बनाने के लिए विद्युत लाइन डाली गई तो जर्जर लाइन को ठीक किया गया। इसके अलावा कुछ पेड़ विद्युत लाइन से टकरा रहे थे तो उनकी टहनियां काटी गईं। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। - रामबचन कुशवाह, अवर अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed