फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life is the only way to deal with the problem of dirt and polluted water.

गंदगी और दूषित पानी की समस्या से जूझना ही जिंदगी

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Life is the only way to deal with the problem of dirt and polluted water.
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में कूड़े ढेर व गंदगी दिखाते लोग - फोटो : BAGHPAT
मुगलपुरा मोहल्ले में बीस साल बाद भी लोगों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 20 साल बाद भी कई कालोनियों व मोहल्लों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। किसी जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है तो कहीं दूषित पानी भरा हुआ है। बदबू से लोगों की हालत खराब है। मुगलपुरा मोहल्ले के लोगों की भी कुछ ऐसी ही व्यथा है। नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बागपत नगर में 20 साल साल पहले जो मोहल्ले बसे थे और सरकार से हर सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वहां आज भी लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मुगलपुरा मोहल्ले में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सफाई नहीं होती है। यहां आसपास के मोहल्लों का कूड़े का ढेर भी लगा दिया जाता है। खाली पड़ी जगहों पर दूषित पानी भी जमा हो जाता है। बदबू ने लोगों का रहना दूभर कर दिया है। इसके अलावा पेयजल की समस्या भी कई जगह बनी हुई है। लोगों को आसपास हैंडपंप व सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ता है। लोग कई बार नगर पालिक के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण की मांग कर चुके है, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीस साल बाद भी हालात नहीं सुधरे है। कूड़े के पहाड़ बने हुए है तो गलियों तक में सफाई नहीं होती है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके है, लेकिन इसका समाधान आजतक नहीं हुआ है। कलीम, मुगलपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बीस साल से मोहल्ले में सबसे ज्यादा समस्या गंदगी की है। यहां से न कूड़ा उठता है और दूषित पानी भी खाली जगहों में भरा रहता है। जिनकी बदबू से हालत खराब हो जाती है। इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। नाजमा, मुगलपुरा
--
खाली जगहों पर दूषित पानी भरा हुआ है और अन्य जगहों का कूड़ा भी यहां लाकर डाल दिया जाता है। इस कारण लोग ज्यादा परेशान है तो पानी की समस्या भी यहां रहती है। अधिकारी किसी भी समस्या का समाधान नहीं करा रहे है। हाजरा, मुगलपुरा

--
गंदगी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी होती है और धार्मिक स्थल पर भी दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। सफाई के नाम पर कुछ नहीं होता है और पानी की समस्या भी बनी हुई है। यहां लोग काफी परेशान है। इकबाल, मुगलपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed