फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life becomes miserable due to scorching sun and heat

Baghpat News: तेज धूप और लू से जनजीवन बेहाल

Sun, 05 May 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 05 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Life becomes miserable due to scorching sun and heat
बागपत। तेज धूप और लू से शनिवार को जनजीवन बेहाल हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और दिन में 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दिन में कड़ी धूप होने और लू के चलने से लोग परेशान हैं। तेज हवाओं से जहां धूल के कण उड़ रहे हैं, वहीं राहगीरों का मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में तेज धूप और हवा की रफ्तार बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को धूप और लू से बचाव के साथ-साथ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष ने गर्मी से बचाव के लिए चश्मा पहनने और सिर व शरीर को पूरी तरह से ढ़ककर घर से निकले की सलाह दी है। क्योंकि तेज धूप व लू में लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

बाजार व सड़क हो जाती है दोपहर में सूनी
यहां शनिवार को हालात यह रहे कि दोपहर में तेज धूप व लू के कारण बाजार व सड़कें सूनी हो गई। नेशनल हाईवे से अस्पताल व कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी काफी कम लोग दिखाई दिए, जबकि उस सड़क पर दोपहर के बाद तक लोगों की काफी आवाजाही रहती है। इस तरह ही बागपत के बाजारों में लोगों की कम आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed