{"_id":"6107dcf57f6f7c1b0c11bbfb","slug":"licensed-revolver-robbed-by-shooting-driver-of-ado-panchayat-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेलगाम: बागपत में एडीओ पंचायत के चालक के सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेलगाम: बागपत में एडीओ पंचायत के चालक के सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटी
Mon, 02 Aug 2021 05:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:24 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई कलक्ट्रेट में डीपीआरओ मीटिंग ले रहे थे। एडीओ पंचायत कृष्णपाल मीटिंग में मौजूद थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घायल चालक गौरव
- फोटो : Amar Ujala baghpat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत पुलिस अपराध पर नियंत्रण के भले ही बड़े दावे करती हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इसका ताजा मामला शहर के कलक्ट्रेट पर देखने में आया, जहां मुख्य मार्ग पर एडीओ पंचायत के चालक से बदमाशों ने सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली। गोली लगने से चालक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कलक्ट्रेट के सामने एडीओ पंचायत के चालक गौरव पुत्र जयवीर निवासी रठौड़ा को सिर में गोली मारकर लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली। गोली लगते ही गौरव घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई कलक्ट्रेट में डीपीआरओ मीटिंग ले रहे थे। एडीओ पंचायत कृष्णपाल मीटिंग में मौजूद थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।