{"_id":"61140ef28ebc3efcce39c70c","slug":"let-s-campaign-towards-the-village-in-the-program-baghpat-news-mrt551352923","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो गांव की ओर कार्यक्रम में किया रालोद की नीतियों का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो गांव की ओर कार्यक्रम में किया रालोद की नीतियों का प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चलो गांव की ओर कार्यक्रम अंतर्गत रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी गुर्जर ने बुधवार को खैला, सरफाबाद, फुलेरा, सुभानपुर गांव में पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कृषि यंत्रों, कीटनाशकों, खाद व बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की दरें अन्य प्रदेशों से अधिक हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है।
किसान पिछले आठ महीने से नए कृषि कानूनों के विरोध में बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। 700 से अधिक किसान शहादत दे चुके हैं। प्रदेश में हिटलर शाही सरकार पर किसान के दर्द का कोई प्रभाव नहीं है। सरकार किसान, मजदूर, नौजवान व मध्यमवर्ग विरोधी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कपिल चौधरी को विधानसभा चुनाव में रालोद प्रत्याशी को समर्थन करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदीप प्रधान, आकाश, सुशील बैंसला, विकास कसाना, योगेश, रवींद्र, अभिषेक बैंसला, दीपक बैंसला आदि मौजूद रहे।