फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Less people reach on the first day of regular vaccination campaign

नियमित टीकाकरण अभियान के पहले दिन पहुंचे कम लोग

Thu, 04 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Less people reach on the first day of regular vaccination campaign
अग्रवाल मंडी टटीरी में वृद्घ के टीका लगाते हुए - फोटो : BAGHPAT
छह ब्लॉक, 30 सत्र 1056 लोगों का टीकाकरण किया गया
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार किया गया था 2870 का माइक्रोप्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए नियमित अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत 584 लोगों ने पहला और 472 ने दूसरा टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक में 30 सत्र लगाकर 2870 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया था। इनमें से सभी ब्लॉक में 1056 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। सभी सत्रों में 584 लोगों ने पहला टीका और 472 ने दूसरा टीका लगवाया।
ऐसे हुआ टीकाकरण
जिले में बृहस्पतिवार को 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के 55 तथा 60 वर्ष अधिक आयु वर्ग के 526 के अतिरिक्त 472 हेल्थ वर्करों और एक फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरा टीका व दो हेल्थवर्करों को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नियमित चलेगा टीकाकरण का अभियान
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शासन ने जिले में नियमित टीकाकरण कराने का निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में सोमवार से शुक्रवार व सीएचसी के अतिरिक्त सप्ताह में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नियमित टीकाकरण होगा। बड़ौत के तीन निजी अस्पताल मेडिसिटी, आस्था व अपेक्स अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। निजी अस्पतालों में नि:शुल्क टीकाकरण की सुविधा नहीं मिलेगी। सभी सरकारी अस्पतालों में सत्रों में नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक वार टीकाकरण का ब्योरा
ब्लॉक का नाम सत्र लक्ष्य टीकाकरण
बागपत आठ 754 292
बड़ौत सात 364 364
बिनौली तीन 300 69
छपरौली तीन 300 56
खेकड़ा पांच 507 191
पिलाना चार 400 84
योग 2870 1056
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed