फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard seen with two cubs

Baghpat News: दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ

Sat, 31 May 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 31 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen with two cubs
हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में वन विभाग के ​अ​धिकारी को तेंदुए की जानकारी देते ग्रामीण। स्रोत
दाहा। हिम्मतपुर सूजती गांव में जंगल में बृहस्पतिवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसानों मोहित, सचिन और ब्रह्मसिंह को एक तेंदुआ दो शावकों के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया। इससे भयभीत किसान नलकूप में घुस गए और अपने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली। शुक्रवार को वन विभाग के अफसर ने तेंदुए के पदचिह्ननों की जांच की।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती गांव के किसान मोहित, सचिन, ब्रह्मसिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तेंदुआ और दो शावक किसान चंदन सिंह के खेत में खड़ी ज्वार की फसल में घूम रहे थे। तेंदुआ दिखाई देते ही उन्होंने शोर मचाकर दूसरे किसानों को सतर्क किया।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर तालिब, वन रक्षक संजय कुमार अन्य कर्मियों के साथ सूजती के जंगल में पहुंचे। वहां किसानों से तेंदुए के बारे में जानकारी की और पैरों के निशान के आधार पर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर वन विभाग के कर्मी जंगल में कांबिंग करते रहे, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। किसानों ने बताया कि इससे पहले भी जंगल में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है और नीलगाय का शिकार भी कर चुका है। इसको लेकर किसान डरे हुए है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की जानकारी के आधार पर तेंदुए की कांबिंग की गई। अब वहां पर ट्रैप कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed