{"_id":"6490af1f6f28cac6b50c9c88","slug":"leopard-seen-again-in-the-forest-forest-department-team-reached-for-investigation-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2447-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची
Tue, 20 Jun 2023 02:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:23 PM IST
सार
दोघट थानाक्षेत्र में बामनौली गांव के जंगल में सोमवार को फिर तेंदुआ दिखाई देने से किसान भयभीत हो गए।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोघट थानाक्षेत्र में बामनौली गांव के जंगल में सोमवार को फिर तेंदुआ दिखाई देने से किसान भयभीत हो गए और खेत का काम छोड़कर गांव वापस आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की और तेंदुए के पंजों के निशानों की जांच की।
बामनौली गांव के किसान दीपक, नितिन, गुलबीर, गजेंद्र चौधरी, प्रमोद, ममिंद्र ने बताया कि जंगल में दो तेंदुए और दो शावक बार-बार दिखाई दे रहे है। जिसमें एक शावक बड़ा तो दूसरा छोटा है।
उधर वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत सुनेंद्र सिंह ने जांच के बाद बताया कि पंजों के निशान प्रथम दृष्टया जंगली बिल्ली के लग रहे है, लेकिन किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
किसान खेतों में बच्चों को साथ लेकर न जाए और समूह बनाकर ही खेतों में काम करें। इसके अलावा रात में टॉर्च जलाकर खेत में जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत जानकारी देने के लिए कहा गया है।