फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   leopard return from Cage

पिंजरे के पास आकर लौट गया तेंदुआ

Thu, 16 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Thu, 16 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
दाहा गांव में वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा दिया और उसमें मांस भी रखा, लेकिन पिंजरे का गेट खुला नहीं रखा। इस कारण 48 घंटे बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। तेंदुआ पिंजरे के पास तक आकर चला भी गया। पिंजरे के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


चौगामा क्षेत्र में कुछ दिन पहले दोघट में पुसार मार्ग पर तेंदुए आकर खड़े हो गए थे। पुसार में तपस्या कर साधु के सामने आकर खड़ा हो गया था तेंदुआ।  क्षेत्रवासियों ने एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव को प्रार्थना देकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग भी उठाई थी।
विज्ञापन


सोमवार को दाहा गांव में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। उन्होंने क्षेत्र में तीन पिंजरे और लगाने को भी कहा था, लेकिन अभी तक तीन पिंजरे नहीं लगाए हैं। दाहा गांव में लगाया पिंजरा भी शो पीस बना हुआ है। वन कर्मचारियों ने पिंजरा भी लगाया और उसमें मांस भी रखा, लेकिन उसका गेट नहीं खोला। पिंजरा लगे 48 घंटे बीत चुके है, लेकिन अभी तक भी पिंजरे में तेंदुआ नहीं फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को किसानों ने जंगल में जाकर पिंजरे को देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि पिंजरे की बाहर से कुंडी बंद कर रखी है, तो तेंदुआ पिंजरे में कैसे आएगा। उन्होंने पिंजरे के आसपास तेंदुआ के पंजों के निशान भी देखे। किसान हरपाल, संजीव, रामपाल, अजय, संजीव, विकास, महावीर, चंद्रपाल आदि ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण तेंदुआ उनके हाथ से निकल गया।


तेंदुआ पिंजरे के आसपास घूमकर चला भी गया। यदि पिंजरे की कुंडी खुली होती तो तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया होता। इस संबंध में वन रेंजर ओम सिंह ने बताया  कर्मचारियों ने कुत्तों के कारण कुंडी बंद की होगी और वह फिर उसे खोलना भूल गए होंगे। पिंजरे की कुंडी खुलवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed