फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard appeared with two cubs

जंगल में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Leopard appeared with two cubs
दोघट। दोघट के जंगल में बृहस्पतिवार को किसानों को दो शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों से जानकारी पाकर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पंजों के निशान देखकर जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन

दोघट के जंगल में किसान विजय, ओमी, सोनू को कई दिनों से तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दे रहे थे। ओमी जंगल दोपहर में एक बाग में बैठा था। उसने नजदीक से एक तेंदुआ और उसके दो शावकों को जाते देखा। उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। इसकी जानकारी पाकर वन दरोगा चंदकिरण शर्मा व संजीव कुमार जंगल में पहुंचे और तेंदुए के पंजे के निशान देखे। टीम ने जंगल में कांबिंग कराई। रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

पहले भी दिखाई देते रहे तेंदुए
दोघट और इदरीशपुर के जंगल में पूर्व में भी कई बार तेंदुए दिखाई दिए हैं। वन विभाग की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर कांबिंग करती है। हालांकि हर बार खाली हाथ लौटी। तेंदुए के साथ शावक दिखाई देने से आशंका जताई कि इन्होंने आसपास ठिकाना बनाया हुआ है। यह किसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed