{"_id":"6988f240f48cdf706c00ec8b","slug":"lekhpal-arrives-to-investigate-death-of-girl-after-drowning-in-houj-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146461-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हौज में डूबने से बच्ची की मौत होने पर जांच करने पहुंचे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हौज में डूबने से बच्ची की मौत होने पर जांच करने पहुंचे लेखपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। बाछौड़ गांव में घर के पास नलकूप की हौज में डूबने से राहुल की ढाई वर्ष की इकलौती बेटी मनु की मौत होने के मामले में रविवार को लेखपालों की टीम जांच करने पहुंची। वहां पर बच्ची के पिता राहुल से जानकारी लेने के बाद आर्थिक मदद का आश्वासन देकर वापस लौट गए।
बाछौड़ गांव निवासी राहुल शुक्रवार को ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सारिका, बेटा लग्न और बेटी मनु उर्फ वैष्णवी घर में थे। शुक्रवार दोपहर बच्ची मनु उर्फ वैष्णवी खेलते हुए घर के सामने स्थित नलकूप पर चली गई। वहां पर नलकूप के हौज में गिर गई और पानी में डूब गई। काफी देर बाद परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे और हौज से निकालकर बड़ौत के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने मनु को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता राहुल ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को लेखपालों ने जांच की। इस मामले में एसडीएम बड़ौत भावना सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल बोले, भगवान ने दी थी, अब वापस ले ली
राहुल ने बताया कि उसका बड़ा बेटा लग्न नौ साल का है। इसके बाद उनके घर में बेटी ने जन्म लिया, जो काफी चंचल थी। इसी वजह से आसपास रहने वाले लोग भी मनु को लेकर खिलाते रहते थे। राहुल ने बताया कि भगवान ने बेटी उन्हें दी थी, जिसे कम उम्र में ही वापस बुला लिया।