फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Legal Literacy Camp held in District Jail

जिला कारागार में लगा विधिक साक्षरता शिविर

Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Legal Literacy Camp held in District Jail
जिला कारागार मे आयोजित विधिक साक्षरता शिविर मे बंदियो को उनके अधिकारो के बारे मे जानकारी देती प्? - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत की ओर से जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में आयोजित शिविर में विधिक प्राधिकरण प्रभारी सचिव प्रगति सिंह ने बंदियों को बताया कि लोक अदालत क्या है। नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र कौन है। निशुल्क जेल अपील कैसे कर सकते हैं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत के माध्यम से किस प्रकार की कानूनी सहायता दी जाती है। कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन कैसे करें। सिद्धदोष बंदियों को उनके अधिकारों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत के माध्यम से किस प्रकार से निशुल्क जेल अपील करा सकते है। उन्होंने बंदियों से रहन-सहन, खान-पान आदि के बारे में भी जानकारी ली। शिविर में मौजूद बंदियों ने विधिक जानकारी से लाभ उठाया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव, जेलर आकाश शर्मा, डिप्टी जेलर रविंद्र कुमार, समेत सभी बंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed