{"_id":"5e6fc50c8ebc3ea4ac674164","slug":"led-kahkra-news-mrt47393127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लाइटों से जगमगाएगा खेकड़ा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी लाइटों से जगमगाएगा खेकड़ा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर में स्थित रेलवे स्टेशन एलईडी लाइटों से जगमग होगा। लाइटों के लिए लगने वाले खंभा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। रेलवे कर्मचारी दिन भर खंभे के लिए गड्ढे खोदने में जुटे रहे।
शहर में स्थित रेलवे स्टेशन भी अब एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। रेलवे विभाग ने सोमवार से रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर लाइटों के लिए खंभा लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। ठेकेदार विपुल कुमार ने बताया कि लाखों रुपये की धनराशि से रेलवे स्टेशन पर खंभे लगेंगे। और उन पर कम वाट की क्षमता वाली एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। सरकार के निर्देशानुसार बिजली की बचत करने के उद्देश्य से अब एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लाइटें लगने से दुर्घटनाएं भी नहीं होगी। रात में भी रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त रोशनी की सुविधा रहेगी। कर्मचारी सोमवार को दिन भर खंभे के लिए गड्ढे बनाने के कार्य में जुटे रहे।