{"_id":"6137ab5b8ebc3e07583c99be","slug":"leaving-malnutrition-and-moving-towards-nutrition-the-door-of-regional-food-baghpat-news-mrt5550977108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण छोड़ पोषण की ओर-थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर, डीएम ने किया राष्ट्रीय कुपोषण माह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण छोड़ पोषण की ओर-थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर, डीएम ने किया राष्ट्रीय कुपोषण माह का शुभारंभ
विज्ञापन
डीएम ने किया राष्ट्रीय कुपोषण माह का शुभारंभ, प्राथमिक विद्यालय में मॉडल के रूप में बनाई जाएगी पोषण वाटिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा जिले में कुपोषण छोड़ पोषण की ओर - थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर की थीम पर अभियान चलेगा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मौसमी सब्जी उपलब्ध कराने के लिए पोषण वाटिका स्थापित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय पोषण महा अभियान में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को अच्छा खाना देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ।
राष्ट्रीय पोषण माह चार चरण में विभाजित किया। प्रथम चरण के 1 से 7 सितंबर तक पोषण वाटिका, 8 से 15 सितंबर तक सुपोषण बच्चों के लिए योग और आयुष का महत्व, 16 सितंबर से 23 सितंबर तक जन जागरूकता और 24 सितंबर से 30 सितंबर तक बच्चों का चिन्हीकरण कर जन जागरूकता अभियान चलेगा। उन्होंने पोषण वाटिका की स्थापना के लिए पौधरोपण अभियान और कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
योग एवं आयुष (बच्चों, किशोरी, बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए योग सत्र का आयोजन) और पोषण संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री व अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण करने को कहा। जिले में 1056 कुपोषित बच्चे लाल श्रेणी के और 3208 पीली श्रेणी के हैं। 114 गंभीर अति कुपोषित और 419 मध्यम अति कुपोषित बच्चे हैं। डीएम ने पोषण माह में हर विकास खंड से बेहतर कार्य करने वाली एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित किया जाएगा। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, पीडी विद्या नाथ शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, बीएसए राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।