{"_id":"6675faebcade593a3f093438","slug":"learning-labs-will-be-built-in-anganwadi-centres-they-will-be-rejuvenated-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-114459-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेगी लर्निंग लैब, होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेगी लर्निंग लैब, होगा कायाकल्प
Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। लर्निंग लैब में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही आकर्षक अंदाज में शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, वाल पेंटिंग समेत 18 बिंदुओं पर काम होगा। इन केंद्रों पर 50 लाख से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। केंद्रों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की व्यवस्था की जाएगी।
जिले में 900 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों को शासन से माॅडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने के निर्देश मिले हैं। केंद्रों की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम विभाग की ओर से 75 केंद्रों पर लर्निंग लैब बनाने का प्लान तैयार किया है। इनमें बच्चों के लिए झूले, खिलौने और लर्निंग के सामान दिया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅडल केंद्र बनाने की तैयारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छपरौली ब्लाॅक में 12, बड़ौत में 15, बिनौली में 14, ग्रामीण क्षेत्रों में 15, खेकड़ा में नौ व पिलाना ब्लाॅक में दस लर्निंग लैब बनाई जाएंगी।
-- -
आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 बिंदुओं पर होगा काम
आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅडल केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से 18 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इनमें स्वच्छ पानी, ओवरहेड टैंक की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, महिला शौचालय, शौचालय में टायल्स लगाने, मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट, आंगनबाड़ी केंद्र में टायल्स लगाने, दिव्यांग शौचालय, कक्षा कक्ष में ब्लैक बोर्ड, केंद्र में रंगाई पुताई कराने, बाल चित्रकारी करने, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की व्यवस्था, बिजली कनेक्शन के साथ विद्युतीकरण करने, पंखे व लाईट लगाने, फर्नीचर की व्यवस्था, गेट और बाउंड्रीवाल, रसोईघर में सिंक के साथ पानी की व्यवस्था के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -
जिले के 75 आंगनबाड़ी केंद्राें में लर्निंग लैब बनाई जाएगी। लैब के निर्माण के लिए अलग-अलग फंड से बजट खर्च किया जाएगा। -विपिन मैत्रेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी।