फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   LD MLA and office bearers will welcome Bharat Jodo Yatra in Baghpat, workers will also join

Baghpat: जाटलैंड में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेगा रालोद, समर्थन में जयंत चौधरी ने किया ट्वीट

Tue, 03 Jan 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Jan 2023 03:32 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम तक बागपत में पहुंच जाएगी। राहुल गांधी आज रात्रि विश्राम भी जिले में ही करेंगे। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए रालोद नेताओं ने खास तैयारी की है।

विज्ञापन
LD MLA and office bearers will welcome Bharat Jodo Yatra in Baghpat, workers will also join
भारत जोड़ो यात्रा करते राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में शुरू हो चुकी है, यात्रा आज शाम जाटलैंड कहे जाने वाले बागपत में पहुंच जाएगी। यात्रा के बागपत में पहुंचने से पहले ही रालोद ने बड़ी घोषणा कर दी है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भले ही यात्रा में खुद शामिल नहीं हो रहे हों, लेकिन उन्होंने विधायकों व पदाधिकारियों को यात्रा का स्वागत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वेच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है, तो वह शामिल हो सकता है।

विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन जगहों के विधायकों व पदाधिकारियों को संदेश दिया है कि वह अपने यहां भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ 60 कंटेनर में बागपत आएंगे 240 नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत व शामली में विधायकों के साथ ही अन्य पदाधिकारी जगह-जगह पर यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा अगर कोई अपनी इच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है तो वह उसमें शामिल हो सकता है।

रालोद की तरफ से यात्रा में शामिल होने को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। बागपत के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि उनको मंगलवार दोपहर बाद बताया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाए। जिसके बाद चार जगहों काठा, राष्ट्र वंदना चौक, गुफा वाले मंदिर, बड़ौत को स्वागत के लिए तय किया गया है। इन सभी जगहों पर अलग-अलग नेता खड़े रहकर यात्रा का स्वागत करेंगे।


भारत जोडो यात्रा का अभियान सार्थक हो, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने किया ट्वीट 
रालोद सुप्रीमो एवं सांसद चौ जयंत सिंह ने भारत जोडो यात्रा की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संस्कार से जुडकर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोडते रहें।


रालोद सुप्रीमो चौ. जयंत सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से भेजे गए संदेश में कहा कि, तप कर ही धरती से बनी ईंट छू लेती हैं आकाश।


जयंत चौधरी का यह संदेश यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के दौरान आया है, जिसकी सोशल मीडिया से पता चलते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने भी गांवों और शहरों में जगह जगह भारत जोडो यात्रा का स्वागत करने की तैयारी की जाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed