फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyers on strike will also meet ADG

हड़ताल पर रहे वकील, एडीजी से भी मिलेंगे

Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike will also meet ADG
बागपत कचहरी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बड़ौत में अधिवक्ता के घर से चोरी हुआ सामान बरामद नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल रखी। अधिवक्ताओं ने उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने के लिए एडीजी मेरठ से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह खोखर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता शशिकांत वत्स के घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए थे। पुलिस के खुलासे में सामान को कम बरामद दिखाया है।
विज्ञापन

महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल ने कहा कि चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ एडीजी मेरठ से मिलेंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, शशिकांत वत्स, मूलचंद यादव, देवेंद्र आर्य, नवीन ढाका, विकास मलिक, रश्मि नैन, मनोज चौहान, रणबीर तोमर, अंकित कुमार, शिवकुमार यादव, सौरभ मानव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed