फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   laws made on population control as soon as possible

जनसंख्या नियंत्रण पर जल्द से जल्द बने कानून

Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
laws made on population control as soon as possible
जनसंख्या नियंत्रण नीति का एलान होने पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से नई जनसंख्या नीति का एलान किए जाने पर लोगों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने से प्रदेश में विकास को पंख लगेंगे और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विकास मलिक एडवोकेट ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पाबंदी लगाना मुनासिब नहीं है। सवाल यह भी है कि हुकूमत इस पर किस तरह पाबंदी लगाती है। क्या हर मजहब के लोग इसको स्वीकारेंगे भी या नहीं।
विज्ञापन

धीरज बालियान व सचिन राठी का कहना है कि जन संख्या नियंत्रण पर कानून बहुत पहले बनाना चाहिए था। आज देश की जो स्थिति है, वह किसी से छपी नहीं है। बढ़ती जनसंख्या से देश का विकास थम गया है और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। जल्द से जल्द इस कानून को पूर्ण रूप से देशभर में लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि, तेजवीर, पिंटू दूहूण का कहना है कि जन संख्या नियंत्रण के लिए जल्द से जल्द कानून को लागू किए जाए और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। तभी बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed