{"_id":"64ecedd188cb2f617f032514","slug":"last-monday-of-shravan-a-flood-of-reverence-gathered-in-pura-mahadev-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4617-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रावण का अंतिम सोमवार, पुरा महादेव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रावण का अंतिम सोमवार, पुरा महादेव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा नगर और देहात के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
पुरा महादेव मंदिर में सोमवार सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि श्रावण का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खरीदारी भी की। इसके अलावा नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्काघाट मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे। मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।