{"_id":"654241f0635fa9c8370ea258","slug":"language-and-mathematics-examination-will-be-held-in-the-district-on-november-3-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6783-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में तीन नवंबर को होगी भाषा और गणित की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में तीन नवंबर को होगी भाषा और गणित की परीक्षा
विज्ञापन
-481 विद्यालयों में 14201 छात्र-छात्राओं का किया जाएगा आंकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कक्षा तीन, कक्षा छह और नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में भाषा और गणित का स्तर जानने के लिए तीन नवम्बर को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में जिले के 481 विद्यालयों में 14201 छात्र-छात्राएं में शामिल होंगे। परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं के ज्ञान का आंकलन किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भाषा और गणित ज्ञान का आंकलन करने के लिए स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे का आयोजन कराया जा रहा है। जिले में 481 स्कूलों में 14201 विद्यार्थियों परीक्षा देंगे। तीन नवंबर को कक्षा तीन की 135 विद्यालयों में 3972 विद्यार्थी, कक्षा 6 की परीक्षा 181 विद्यालयों में 5411 विद्यार्थी और कक्षा नौ के 163 विद्यालयों में 4818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा तीन की परीक्षा के लिए 60 मिनट, कक्षा छह की परीक्षा के लिए 75 मिनट और नौंवी की परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस मौके पर डायट प्राचार्य गिरवर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय मौजूद रहे।
-- -- -