{"_id":"68409df59c7e8784610ce30a","slug":"land-deed-is-doubling-circle-rates-will-increase-next-week-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-132636-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमीनों के बैनामे दोगुने हो रहे सर्किल रेट अगले सप्ताह बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमीनों के बैनामे दोगुने हो रहे सर्किल रेट अगले सप्ताह बढ़ेंगे
विज्ञापन
बागपत। जिले में नौ साल बाद जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया तो उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे कराने के लिए भीड़ उमडऩे लगी। यह प्रस्ताव नहीं होने तक तीनों तहसीलों में 80 से कम बैनामे होते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह 165 तक पहुंच गए। इसको देखते हुए लोगों को राहत देने के लिए एक सप्ताह की राहत दी गई है और अब सर्किल रेट अगले सप्ताह बढ़ाए जाएंगे।
यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके बाद से जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वह आसमान पर पहुंच गए। मगर सर्किल रेट अभी तक नहीं बढ़ाए गए थे। इसको देखते हुए ही बागपत, बड़ौत, खेकड़ा तीनों तहसील क्षेत्रों के नए सर्किल रेट की सूची बीस दिन पहले जारी की गई।
इसमें बागपत में राष्ट्र वंदना चौक के आसपास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे की जमीनों का सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड चौक के आसपास और गांधी व नेहरू रोड पर सबसे ज्यादा तीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। इस तरह खेकड़ा में पाठशाला चौक व पाठशाला मार्ग के पास 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा है। इनकी सूची जारी करके आपत्तियां मांगी गई और 69 आपत्तियां मिलने पर उनका निस्तारण कर दिया गया। नए सर्किल रेट एक जून से लागू करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
डीएम अस्मिता लाल ने अभी एक सप्ताह लोगों को कुछ राहत देने की बात कही है। अब सर्किल रेट अगले सप्ताह बढाए जाएंगे।