{"_id":"592dd0e34f1c1bac0dbda9f0","slug":"ladies-encircle-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने डीएम को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने डीएम को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 31 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत में डीएम से शिकायत करने जाते मुकंदपुर के ग्रामीण ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकंदपुर गांव की महिलाओं ने डीएम का घेराव कर गांव में शौचालय निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया 10 से 15 परिवार की महिलाएं शौच के लिए आज भी खुले में जाती है। डीएम ने एसडीएम बड़ौत और डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन अभियान परवान चढ़ता नहीं दिख रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कई गांवों में अनियमितता पकड़ी और धनराशि वापस भी कराई। जिले को दिसंबर तक ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित है। कार्य की चाल धीमी है और फाइलों में प्लान बन रहे हैं।
मंगलवार को मुकंदपुर की महिलाओं ने खुले में शौच मुक्त अभियान पर सवाल उठाकर डीएम का घेराव किया। उन्होंने कहा शौचालय बनाने के नाम पर अवैध वसूली की मांग करते हैं।
विज्ञापन
अपात्रों को अभियान से जोड़कर शौचालय बनवा दिए हैं, लेकिन जो पात्र आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। घर के बाहर 500 ईंट डलवाने के लिए दबाव बनवाया जा रहा है। कई बार विभागों के अफसरों को शिकायत कर चुके हैं, कोई सुनवाई तैयार नहीं है।
छपरौली ब्लॉक में तो उनके प्रार्थना पत्र को फाड़कर हवा में उड़ा दिया और शौचालय न बनने देने की धमकी दें दी। डीएम ने महिलाओं की शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया। बड़ौत एसडीएम और डीपीआरओ को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए।