Baghpat: बिजली कनेक्शन कटने से टूट गया हौसला, मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, जांच में जुटी पुलिस
बागपत के असारा गांव में एक मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के असारा गांव में एक मजदूर की मौत के बाद बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि बकाया बिल के कारण बिजली कनेक्शन काटे जाने से वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कनेक्शन कटने के बाद हुई कहासुनी
गांव के प्रधान नदीम के अनुसार अमजद ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि काफी समय से बिजली का बिल नहीं मिलने के कारण उसे बकाया राशि की जानकारी नहीं थी।
आरोप है कि गुरुवार को घर पहुंचने पर उसे बिजली कनेक्शन कटे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कनेक्शन जोड़ने का अनुरोध किया। इसी दौरान कथित रूप से कहासुनी हो गई।
यह भी पढ़ें: Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP
परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
घटना के बाद परिजनों ने भीषण गर्मी के बीच बिजली कनेक्शन काटने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस घटना से पूरे परिवार पर संकट आ गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटा रही है।