फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Labor inspector accused of extortion, uproar among kiln owners

Baghpat News: श्रम निरीक्षक पर वसूली का आरोप लगा भट्ठा मालिकों का हंगामा

Tue, 30 Jan 2024 03:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 30 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Labor inspector accused of extortion, uproar among kiln owners
बागपत के सिसाना रोड ​स्थित भट्टे पर पहुंचे श्रम विभाग के अ​धिकारी का घेराव कर विरोध जताते भट्टा
बागपत। श्रम विभाग के इंस्पेक्टर पर भट्ठा मालिकों ने वसूली करने का आरोप लगाते हुए घेराव कर हंगामा किया। भट्ठों पर पहुंचे बिना घर बैठे ही बंधक बनाने की मजदूरों के शिकायत करने पर इंस्पेक्टर पर जांच के लिए पहुंचने और दबाव बनाकर वसूली करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें भट्ठा मालिक मंगलवार को डीएम से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 400 से ज्यादा ईंट भट्ठे हैं, जिनको मार्च में चलाया जाएगा। भट्ठा मालिकों ने ईंट पथाई के लिए पहले ही मजदूरों से संपर्क करना शुरू कर दिया और उनको लाखों रुपये तक अग्रिम राशि दी। जिससे वह किसी अन्य भट्ठे पर नहीं जा सके। इस तरह करीब 40 भट्ठा मालिकों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा अग्रिम राशि दी हुई है। यह राशि हड़पने के लिए मजदूरों ने भट्ठों पर पहुंचे बिना ही शासन में शिकायत कर दी। जिसमें कहा गया कि वह भट्ठों पर ईंट पथाई कर चुके हैं और उनको बंधक बनाकर रखा गया है। यह शिकायत श्रम विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि श्रम विभाग के इंस्पेक्टर जांच के नाम पर भट्ठों पर पहुंचते हैं और रिपोर्ट गलत देने की बात कहकर वसूली करते हैं। इसको लेकर ही भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, नीरज नैन, विनोद गोयल, सतीश समेत अन्य ने इंस्पेक्टर का घेराव कर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर के साथ उनकी काफी नोकझोंक हुई। जिन भट्ठा मालिकों से अभी तक रुपये लिए गए हैं, उन सभी को लेकर डीएम के पास शिकायत करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पे, फिर की शिकायत
मजदूरों ने पवन जैन, आनंद पाल राणा, अरविंद राणा, सतेंद्र, इंद्रपाल समेत करीब 40 भट्ठा मालिकों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा हड़प लिए। आरोप है कि रुपये लेकर मजदूरों ने शिकायत कर दी है कि उनको बंधक बनाया हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ, जब कई भट्ठों पर जाकर जांच की गई। जिन्होंने शिकायत की हुई है, वह मजदूर भट्ठों पर पहुंचे ही नहीं। इस मामले में ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री नीरज नैन, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, पवन जैन, इंद्रपाल सिंह समेत अन्य भट्ठा मालिक अधिकारियों को पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे और मजदूरों पर भी कार्रवाई की मांग करेंगे।

- भट्ठा मालिकों से रुपये मांगने का आरोप गलत है। कुछ मजदूरों ने भट्ठों पर आए बिना ही घर बैठकर शिकायत कर दी। टीम के साथ जाकर जांच की जा रही है और किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया जाता है। - एसपी गौतम, इंस्पेक्टर श्रम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed