फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lab technician has two daughters, a niece Corona Positive

लैब टेक्नीशियन की दो बेटियां, एक भतीजी और नया गांव का युवक कोरोना पॉजेटिव

Mon, 11 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lab technician has two daughters, a niece Corona Positive
लैब टेक्नीशियन की दो बेटियां, एक भतीजी और नया गांव का युवक कोरोना पॉजेटिव
विज्ञापन

बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। बड़ौत के लैब टेक्नीशियन की दो बेटियां और एक भतीजी के अलावा नया गांव हमीदाबाद का युवक भी कोरोना पॉजेटिव मिला। आपसी झगड़े में घायल होने के बाद युवक को अस्पताल लाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों को होम क्वारंटीन किया और सैंपल लिए। घर के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया।
बड़ौत के सुभाषनगर निवासी लैब टेक्नीशियन, उसकी पत्नी और बेटे को पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को लैब टेक्नीशियन की दो बेटियां और एक भतीजी की रिपोर्ट भी पॉजेटिव आई, इससे बड़ौत में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। सुभाषनगर क्षेत्रपहले ही रेड जोन में शामिल किया जा चुका है। तीन पॉजिटिव आने से हालात और अधिक खराब हो गए हैं। उधर, बागपत कोतवाली क्षेत्र के नया गांव हमीदाबाद निवासी एक युवक आठ मई को झगड़े में घायल हुआ। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेरठ में युवक का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया। युवक सोमवार को पॉजिटिव आ गया। सीएमओ डॉ. आरके टंडन के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत नया गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। परिवार के अधिकतर सदस्य मेरठ गए हुए हैं। घर में युवक की मां और बेटी मिली, उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

इनसेट
सीट कवर बनाता है युवक
बागपत। युवक अग्रवाल मंडी टटीरी में सीट कवर बनाता है। इसी दौरान वह किसी कार सवार के संपर्क में आया, इससे वह पॉजिटिव हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा युवक को हिस्ट्री ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दहशत में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी
बागपत। झगड़े में घायल युवक में कोरोना के लक्षण नहीं थे। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची और डॉक्टरों ने भी उसका उपचार किया। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह युवक पॉजिटिव हो सकता है। इलाज के दौरान ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और युवक के परिजनों का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed