{"_id":"5852d8a84f1c1b7c7c64a42e","slug":"kurasian-firing-three-injured-cattle-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशियान में फायरिंग, तीन पशु व्यापारी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशियान में फायरिंग, तीन पशु व्यापारी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद घटना की जानकारी लेते सीओ श्वेताभ पांडेय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ले में रुपये के लेनदेन को लेकर पशु व्यापारियों के बीच संघर्ष हुआ। फायरिंग और पथराव में तीन पशु व्यापारी घायल हो गए। इसके क्षेत्र में तनाव है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की।
बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी शहजाद ने मोहल्ले में रहने वाले (मूल निवासी कोताना) हारूण से चार दिन पहले दो भैंस खरीदी थी। हारूण ने बृहस्पतिवार सुबह भैंस के साढ़े 77 हजार रुपये का तगादा शहजाद के पास फोन कर किया। इस पर उनके बीच गाली-गलौज हो गई थी। हारूण ने अपने चचेरे भाई बिल्लू कुरैशी को यह बात बताई। बिल्लू ने बीच रास्ते से गुजर रहे शहजाद से तकादा कर दिया। उनके बीच भी कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। पथराव और फायरिंग हुई। इसमें शहजाद का चचेरा भाई आसिफ, भूरा और रिश्तेदार राशिद घायल हो गए। इससे वहां भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने बिल्लू पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद घायल अवस्था में हारूण कोतवाली पहुंचा। उसने शहजाद पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा इस मामले में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चौकी से कुछ दूर ही फायरिंग
बागपत। पुराना कस्बा में पुलिस चौकी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर ही फायरिंग हुई। एसपी अजय शंकर राय को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर पुलिस अफसरों को मौके पर भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।