फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kotana-Adlabad link road turned into potholes

कोताना-आदलाबाद संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील

Wed, 27 Jul 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kotana-Adlabad link road turned into potholes
कोताना- आदलाबाद संपर्क मार्ग में जल भराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। फाइल संख्या- 26क्? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। कोताना-आदलाबाद संपर्क मार्ग जलभराव होने के कारण गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदीप त्यागी, संजय त्यागी, अमित त्यागी, सचिन त्यागी, दिनेश त्यागी, विजय त्यागी, सतवीर कश्यप आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह संपर्क मार्ग कोताना और आदलाबाद दो गांवों को जोड़ता है। आदलाबाद से ग्रामीणों को समान खरीदने या अन्य कार्य के लिए कोताना आना-जाना पड़ता है। इस संपर्क मार्ग की हालत जर्जर होने और पानी भरे रहने के कारण आना जाना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों को मार्ग पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बराबर में से पैदल जाने की भी कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण मार्ग में गड्ढे बन चुके हैं, जिन्हें बचाने के चक्कर में आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द इस मार्ग पर हुए जलभराव और गड्ढों को नहीं भरा गया तो ग्रामीण पंचायत कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed