{"_id":"5dc4468b8ebc3e5b0c356d7b","slug":"kisan-baraut-news-mrt4524261141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रतिशत ब्याज दर ऋण का लाभ उठाए किसान किसान- केपी मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रतिशत ब्याज दर ऋण का लाभ उठाए किसान किसान- केपी मलिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन प्रतिशत ब्याज दर ऋण का लाभ उठाए किसान : केपी मलिक
बड़ौत (बागपत)।
कृषक सेवा सहकारी समिति, बिजरौल की लौहड्डा में हुई वार्षिक साधारण सभा में आगामी वर्ष के लिए अधिकतम दायित्व 11.33 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया और समिति के कृषकों को मुनाफे में लाभांश 4.80 लाख रुपये का प्रस्ताव भी पास किया।
कृषक सेवा सहकारी समिति, बिजरौल की वार्षिक साधारण सभा की अध्यक्षता सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र सिंह ने की। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया। साधारण सभा में सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह ने कृषकों को समिति से मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने संबंधी विभागीय जानकारी दी। मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक ने समिति के सदस्य बनकर कम ब्याज पर ऋण लेने व सहायक कर ऋण अदा करके तीन प्रतिशत ब्याज का लाभ उठाने का आह्वान किया और संचालक मंडल के सदस्यों व समिति कर्मचारियों द्वारा किए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सराहा और संचालक मंडल से कृषकों के हित में सरकार की योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को देकर उन्हें लाभ पहुंचाने को कहा। इसमें उपाध्यक्ष रविंद्र, संचालक महेश कुमार, अशोक कुमार, श्रीपाल, साहब सिंह, संजीव, रविंद्र प्रधान, राजीव कुमार, लक्ष्मण सिंह चेयरमैन, सुदर्शन गुप्ता, धर्मवीर, पवन नैन, यशपाल राणा, संजय, राजीव, हरेंद्र मलिक, राजेंद्र तोमर, रजनीश आदि रहे।