फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kirtl including ten police patrol in the village

किरठल समेत दस गांव में पुलिस का पहरा

Sun, 18 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागपत जिले के पांच ब्लाक में पंचायत चुनाव होने के बावजूद कई गांवों में अभी भी तनावपूर्व शांति बनी हुई है। झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस अफसरों ने दस गांवों में पुलिस तैनात की है। इनमें से किरठल गांव में तो सिविल पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक किरठल गांव समेत दस गांव सुरक्षा की लिहाज से ए प्लस श्रेणी में है। इनमें से कई गांवों के अपराधियों के परिवार के लोग चुनाव मैदान में थे। किरठल से हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की मां सुरेशो देवी और प्रधान के पति कृष्णपाल की पत्नी चुनाव मैदान में थी।
विज्ञापन


असारा गांव से मोहकम पहलवान की पत्नी इमराना ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा है। तुगाना गांव से 15 हजार के इनामी परमवीर की पत्नी और भाभी ने बीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ा। मुजफ्फरनगर जेल में बंद जाकिर रठौड़ा की पत्नी ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सूप, तिलवाड़ा, लूंब, मुकंदपुर, मीतली, रटौल गांव में चुनावी तथा पुरानी रंजिश चल रही है। तिलवाड़ा में तो चुनाव से पहले ही चुनावी रंजिश में झगड़ा हो गया था। रटौल में चुनाव के दौरान ही बवाल हो गया था। अन्य गांवों में भी चुनाव के दौरान टकराव की स्थिति बनी रही थी।  हालांकि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इन गांवों में चुनाव होने के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर पुलिस अफसर काफी टेंशन में है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने इन गांवों में चुनाव के बाद भी पुलिस तैनात की है।


किरठल गांव में तो सिविल पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि इन गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed