{"_id":"61f976b4cddd33068f3db37b","slug":"kiln-owners-sued-in-case-of-death-of-two-girls-baghpat-news-mrt575411016","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लड़कियों की मौत के मामले में भट्ठा मालिकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लड़कियों की मौत के मामले में भट्ठा मालिकों पर मुकदमा
विज्ञापन
सोमवार को ईंट भट्ठे पर कमरे की छत गिरने से दबकर दो बहनों और उनकी भतीजी की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत रोड पर चुनमुन होटल के पास ईंट भट्ठे पर कमरे की छत गिरने से दबकर दो बहनों और उनकी भतीजी की मौत के मामले में भट्ठा मालिकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
मेरठ-बागपत रोड पर चुनमुन होटल के पास ईंट भट्ठे पर जलालपुर गांव का यामीन का परिवार ईंट पथाई का काम करता है। उनका परिवार भट्ठे पर बने क्वार्टर में रहता है। सोमवार शाम को एक कमरे में उसकी बेटियां शहरूणा (15), सानिया (11) व पोती माहिरा (3 माह) सोई हुई थी। कमरे की छत जर्जर होने के कारण अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई थी। यामीन ने आरोप लगाया कि जिस क्वार्टर में उसका परिवार रहता था, वह काफी जर्जर हो चुका था। इसकी शिकायत कई बार करने के बाद भी उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया और यह हादसा हो गया। इस मामले में भट्ठा मालिक राहुल व विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बालैनी थाना प्रभारी कुशलेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।