फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kiln owner filed a case demanding extortion of 15 lakhs

Baghpat News: भट्ठा मालिक ने 15 लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा कराया

Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kiln owner filed a case demanding extortion of 15 lakhs
दिल्ली के लिए भी
विज्ञापन

काठा गांव के एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों पर मुकदमा करके पुलिस जांच कर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भट्ठा मालिक ने एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से काठा और वर्तमान में यमुना विहार दिल्ली निवासी जयपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि वह कुछ दिन पहले ईंट भट्ठे पर बैठा था। वहां जगमोहन शर्मा अपने पुत्रों विमल शर्मा, अंकित शर्मा, कमल शर्मा के साथ पहुंचा और उसे धमकी देने लगा। कहा गया कि उसके तीन भट्ठे हैं और अगर भट्ठे चलाने हैं तो सभी के पांच-पांच लाख रुपये के हिसाब से पंद्रह लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये नहीं देने पर भट्ठे नहीं चलने देने की धमकी दी गई। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर उसने कोर्ट में याचिका दायर की। जहां से मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed