फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killed in suspected illicit relations

अवैध संबंधों के शक में की थी हत्या

Sat, 26 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 26 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Killed in suspected illicit relations
बलवान के शव की तलाश में कूड़ी को खुदवाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के बड़ौली गांव के बलवान की हत्या अवैध संबंध के शक में उसके ही दोस्त संजू ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया और उसकी निशानदेही पर मृतक के ही घेर से कूड़ी में दबा शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस संजू की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी वह हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन


शाहपुर बड़ौली गांव निवासी बलवान (45) पुत्र महेंद्र सिंह की कांशीराम कॉलोनी बड़ौत निवासी संजू पुत्र श्रीचंद से दोस्ती थी। 25 दिन से संजू बड़ौली गांव में ही बलवान के घेर में रहता था। 16 मार्च की रात संजू ने अपने जीजा सुभाष पुत्र महक सिंह निवासी ढिकाना के साथ मिलकर सोए हुए बलवान पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को घेर में स्थित कूड़ी में दबा दिया था।

विज्ञापन

 

 

उसकी बाइक कांशीराम कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दी थी। 19 मार्च को बलवान की बाइक तालाब से पुलिस ने बरामद कर ली थी। मृतक के परिजनों ने संजू पर ही शव जताया था। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने संजू के जीजा ढिकाना निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि बलवान के कांशीराम कालोनी में एक महिला से अवैध संबंध थे, जबकि महिला की बेटी से संजू के अवैध संबंध थे। इसी संबंधों के संजू ने बलवान की हत्या करने की ठान ली और इसके लिए अपने बहनोई सुभाष को साथ लिया। पुलिस ने सुभाष को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अब संजू की तलाश में जुटी है। संजू पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed