{"_id":"612bca728ebc3e79d53b3035","slug":"kidnapped-teenager-recovered-youth-also-arrested-baghpat-news-mrt5538623188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी बरामद, युवक भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी बरामद, युवक भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत किशोरी बरामद, युवक भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से एक समुदाय की किशोरी का अपहरण करके एक युवक हरियाणा ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक समुदाय की किशोरी नौ अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी मां ने पास के गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाते हुए 15 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को युवक को पकड़कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी का अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उसके बयान दर्ज किए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक उसे अपने साथ हरियाणा लेकर गया था। जहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। एसआई सुनील कुमार का कहना है कि युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।