फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kidnaping

अपहरण मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज नहीं हुई दर्ज, पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द किया

Tue, 02 Jun 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
kidnaping
अपहरण मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज नहीं हुई दर्ज
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर निवासी युवक के अपहरण के मामले में अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने युवक को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने कहा पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
शहर के मोहल्ला मुंडाला निवासी युवक अभिजीत रविवार की रात में करीब नौ बजे गांव सुभानपुर में हाथ उधारी के रुपये लेने गया । वहां से वापस लौटते समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। बदमाश उसे गाड़ी में डालकर बसी गांव की ओर ले गए। बसी रेलवे अंडर पास के पास अपहरणकर्ता बदमाशों के दूसरे साथी बदमाश वहां पर खड़े हुए थे। उन्हें वहां से युवक को अपनी कार में डालकर ले जाना था, लेकिन जैसे उन्होंने युवक को देखा तो साथी बदमाश कहने लगे कि तुम गलत आदमी को उठा लाए हो। इसके चलते बदमाश युवक को वहां ही छोड़कर भाग गए। इसके बाद अपहत युवक ने फोन कर परिजनों एवं कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अपहरण की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर क्षेत्र में कई घंटे बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवक के परिजनों ने रात्रि में ही कोतवाली में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद रात्रि में ही अपहत युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सोमवार को भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा पीड़ित युवक की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed