{"_id":"61a3b42cfba5fa05fe6f84e4","slug":"khap-panchayat-and-khap-system-social-system-baghpat-news-mrt5666535100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाप पंचायत और खाप व्यवस्था सामाजिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप पंचायत और खाप व्यवस्था सामाजिक व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गुलियान खाप चौधरी सुनील गुलियान ने कहा खाप पंचायत और खाप व्यवस्था एक सामाजिक व्यवस्था है। समाज में फैली कुरीतियां एवं विवादों का समाधान कराने में खाप पंचायत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह रविवार को आजमपुर मुलसम गांव में पहुंचे थे।
आजमपुर मुलसम गांव में योगेंद्र सिंह गुलियान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुनील गुलियान ने कहा खाप पंचायतों का समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, आपसी मन मुटाव दूर कराने और सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानून वापसी करने की घोषणा की है, जो सराहनीय कदम है। कृषि कानून वापसी को लेकर किसान एक वर्ष से दिल्ली बार्डर पर धरना देकर बैठे हैं। यह किसानों के संघर्ष का ही परिणाम है। प्रधानमंत्री किसानों की बाकी मांगों पर भी विचार कर समाधान कराने का प्रयास करें। सरकार ने पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इसमें लंबरदार जगदीश गुलियान, केपी सिंह गुलियान मौजूद रहे। संवाद