फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmers Agitation: Khap Choudhary opened front, Delhi-Saharanpur highway jam

किसान आंदोलन: खाप चौधरियों ने खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम

Sat, 19 Dec 2020 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
farmers Agitation: Khap Choudhary opened front, Delhi-Saharanpur highway jam
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर धरने पर बैठे खाप व थांबा चौधरी तथा किसान। - फोटो : amar ujala
कृषि कानूनों के विरोध में बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी पर खाप चौधरियों की अगुवाई में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। रविवार को दूसरे दिन भी किसानों दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम किया। यहां सुबह से ही आसपास के किसान पहुंचना शुरू हो गए। 
विज्ञापन


शनिवार को जाम के दौरान खाप चैधरियों और किसानों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। मगर किसानों ने एलान किया कि कृषि कानून वापस लेने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वहीं दाहा में चौगामा खाप ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर हाईवे के किनारे पंचायत कर हुंकार भरी। हाईवे जाम करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को बड़ौत की पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर गठवाला खाप लिसाढ़, चौबीसी छपरौली, पंवार, राठी, दांगी, लाकड़ा चौहान, मुस्लिम जाट पंचायत असारा और धनकड़ खाप के चौधरियों की अगुवाई में किसान एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार किसानों का काफिला बावली रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए औद्योगिक पुलिस चौकी पहुंचा। यहां किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब डेढ़ बजे हाईवे जाम कर दिया।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आरपार की लड़ाई लड़ेगा। शाम करीब चार बजे किसानों के बीच एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार पहुंचे।

जाम खुलवाने को लेकर किसानों से अधिकारियों की नोकझोंक हुई, मगर किसान नहीं हटे। किसानों ने 12 सदस्यीय कमेटी बनाई, जो रोज दोपहर को बैठक कर तय करेगी कि जाम लगाना है या नहीं। हालांकि किसानों ने देर शाम हाईवे को वन-वे कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed