फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ketan Chaudhary of Baghpat became champion of champion

बागपत के केतन चौधरी बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ketan Chaudhary of Baghpat became champion of champion
जौहड़ी गांव में दादी चन्द्रों रेंज पर विजेता निशानेबाजों को पुरस्कृत करते डीएम राजकमल यादव। - फोटो : BARAUT
प्रथम दादी चंद्रो मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन
विज्ञापन

मेरठ के अभिषेक यादव दूसरे, गाजियाबाद के अमन त्यागी तीसरे स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी में चल रही प्रथम दादी चंद्रो मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें बागपत के केतन चौधरी ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। मेरठ के अभिषेक यादव दूसरे, गाजियाबाद के अमन त्यागी तीसरे स्थान पर रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने कहा कि दादी ने अपने हुनर से जनपद का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा के बूते जनपद और राष्ट्र का नाम रोशन करें। दस मीटर एयर पिस्टल एनआर चैंपियन ऑफ चैंपियनशिप मुकाबले में बागपत के केतन चौधरी ने खिताब जीता। मेरठ के अभिषेक यादव दूसरे, गाजियाबाद के अमन त्यागी तीसरे स्थान पर रहे। सर्वोच्च आठ में अंकित चौथे, साहिल पांचवें, वंश तोमर छठे, विशाल तोमर सातवें व कर्ण शर्मा आठवें स्थान पर रहे। विजेता निशानेबाजों को डीएम राजकमल यादव ने मेडल, ट्राफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। दादी चंद्रो फाउंडेशन के महासचिव सुमित राठी, विनोद तोमर, शेफाली तोमर, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू प्रधान, अमित श्योराण, हसन मलिक, बिट्टू खान, वाजिद अली, महबूब पठान, धर्मेंद्र प्रधान, कंवरपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed